कंप्यूटर क्या है? इसकी परिभाषा, प्रकार, अर्थ और कार्य
कंप्युटर क्या है?
Computer 🖥 क्या समझते हैं। क्या आप जानते हैं कि कंप्यूटर क्या है इसकी उपयोगिता एवं विशेषताएँ बताइए गए हैं। अगर आपको Computer के बारे में जानकारी नहीं है। तब इस लेख को जरूर पढ़िए लेख में Computer की पूरी जानकारी बताया गया है। जिसमें हमने बताया कि Computer क्या होता है, Computer का Full Form, Computer की परिभाषा, Computer कैसे काम करता है, Computer कितने प्रकार के होते हैं, Computer का प्रमुख कार्य, Computer का इतिहास, Computer की विशेषता और Computer का उपयोग कहाँ-कहाँ होता है। अगर आप Computer के क्षेत्र में अपना Career बनाना चाहते हैं। तब तो आपको Computer की पूरी जानकारी होनी ही चाहिए। लेकिन अगर आप अपना Career Computer के क्षेत्र में बनाना नहीं चाहते हैं।
तब भी आपको Computer की जानकारी होनी चाहिए। क्योंकि आज Computer का उपयोग हर जगह और हर क्षेत्रों में किया जा रहा है। ऐसा कोई कार्य नहीं होगा। जिसमें Computer का प्रयोग नहीं किया जाता हो। ऐसे में अगर आप Computer से Connected रहेंगे या फिर Computer को जानते रहेंगे। तब आपको किसी भी कार्य को करने में आसानी होगी। क्योंकि Computer की एक खास विशेषता है कि यह किसी भी कार्य को जल्दी और आसानीपूर्वक करता है। उदाहरण के लिए जो Mathematical Question आपको Solve करने में घंटो लगते हैं। Computer उस Question को भी बहुत ही कम समय (Seconds) में Calculate कर सकता है।
इसलिए अगर आप अपने कार्य में Computer का उपयोग करते हैं। तब आप उस कार्य को मनुष्य के द्वारा करने के तुलना में जल्दी कर पायेंगे। शायद इसीलिए Computer को सभी जगह उपयोग किया जा रहा है। आज भारत में भी Computer का उपयोग पिछले कुछ सालों के मुकाबले ज्यादा हो गया है और यह आंकड़ा दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जाएगा। India में Computer के Popular होने का एक महत्वपूर्ण कारण सारे कार्यों को कंप्यूटरीकृत करना भी है। आज लगभग सभी कार्यों को घर बैठे Computer के द्वारा किया जा सकता है। अब तो किसी भी प्रकार के Job के लिए भी Computer का जानकार होना जरूरी हो गया है। अगर आप किसी कंपनी या सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई करते हैं। तब इसमें आपके Computer Skills को बताना और Computer Certificate देना पड़ता है।
ऐसा करने से Job मिलने की संभावना अधिक होती है। इसलिए अगर आप एक छात्र या छात्रा हैं। तब तो अनिवार्य रुप से Computer सीख लेना चाहिए। इससे आपको Career बनाने में मदद मिल जाती है। इसके अलावा आज लगभग सभी दैनिक कार्य कंप्यूटरीकृत हो रहा है। जैसे; शॉपिंग करना, रिजल्ट देखना, रिचार्ज करना, पढ़ाई, संचार और मनोरंजन जैसे बहुत से कार्य आज घर बैठे किया जा सकता है। यह सब Computer के द्वारा ही संभव हो पाया है। ऐसे में अगर आपको भी Computer की जानकारी होगी। तब आप भी इन सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि Computer क्या है और यह किस तरह काम करता है। अगर आपको ये सभी जानकारी पता नहीं है। तब इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। इस लेख में Computer की पूरी जानकारी शेयर किया गया है। चलिए सबसे पहले जानते हैं कि Computer क्या है।
कंप्यूटर क्या है?
(What is Computer in Hindi)
Computer एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है। जो बहुत सारे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से मिलकर बना है। यह तीव्र गति से कार्य करता है और कोई गलती भी नहीं करता है। इसे काम करने लायक बनाने के लिए पहले प्रोग्राम किया जाता है। यानी Computer सिर्फ वही कार्य कर सकता है। जो इसके प्रोग्राम में दिया गया हो। इसके अलावा यह कोई कार्य नहीं कर सकता है। जिसके कारण इसकी क्षमता सीमित होती है। साधारण भाषा में कहें तो Computer एक मनुष्य की तरह ही कार्य करता है। इसके पास भी दिमाग होता है। लेकिन मनुष्य गलती कर सकता है। वहीं Computer कोई गलती नहीं करता है। इसके अलावा Computer की स्मरण शक्ति भी मनुष्य की तुलना में उच्च होती है।
Computer बहुत सारे जानकारी को संचित और सूचनाओं को Process कर सकता है। यह एक इलेक्ट्रॉनिक और स्वचालित यंत्र है। जो Data को ग्रहण करता है और उस Data को सॉफ्टवेयर या प्रोग्राम के अनुसार परिणाम (Result) के लिए Process करता है। जिसमें इनपुट उपकरणों के द्वारा प्राप्त निर्देशों के आधार पर परिणाम निष्पादित करता है। इस परिणाम को आउटपुट उपकरण द्वारा दिखाया या प्रदान किया जाता है। निर्देश कई प्रकार के Data का सम्मिलित रुप होता है। जैसे; संख्या, वर्णमाला, आंकड़े इत्यादि। Computer इन सभी Data और परिणाम को भविष्य में इस्तेमाल करने के लिए सुरक्षित भी रखता है।
Charles Babbage को Modern Computer के जनक के रुप में जाना जाता है। क्योंकि यही वो व्यक्ति थे। जिन्होंने सबसे पहले Mechanical Computer को बनाया था। जिसे Analytical Engine के नाम से जानते हैं। इस Computer में निर्देश देने के लिए Punch Card का इस्तेमाल करता था। किंतु आज के Computer बहुत Advance हो चुके हैं। इसमें निर्देश देने और परिणाम प्राप्त करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का उपयोग होता है। जिसे Input Device और Output Device कहा जाता है। आज के Modern Computer का इस्तेमाल बहुत सारे कार्यों को आसानी से करने के लिए किया जाता है। ये Computer जटिल से जटिल गणितीय प्रश्नों को एक सेकंड से भी कम समय में Solve कर सकता है।
Computer हमारे द्वारा दिए गए निर्देश को सबसे पहले समझता है। इसे Processing कह सकते है। इसके बाद निर्देश के अनुसार परिणाम प्राप्त होता है। लेकिन एक Computer हमारे द्वारा दिए गए निर्देश को सीधे तौर पर नहीं समझता है। क्योंकि Computer को हमारी भाषा समझ नहीं आती है। इसे सिर्फ 0 और 1 की भाषा समझ आती है। जिसे मशीनी भाषा या बाइनरी भाषा कहते हैं। इसलिए प्रोग्रामिंग लैंग्वेज और ट्रांसलेटर को बनाया गया। जो हमारी भाषा को Computer की भाषा में बदल सके। Computer कैसे काम करता है। इसकी जानकारी नीचे विस्तार से बताया गया है।
कंप्यूटर की परिभाषा (Computer Definition in Hindi)
Computer प्रोग्राम किया एक Electronic Machine है। यानी यह कुछ तय निर्देशों के आधार पर कार्य करता है। यह अपने कुछ उपकरणों की मदद से Computer User से आंकड़ा प्राप्त करता हैं। जिसे Process कर अपने कुछ उपकरण की सहायता से उस आंकड़ा को सुचना के रुप में प्रदान करता है। यह Arithmetic (अंकगणितिय) और Logical (तार्किक) गणना को Automatically करने में सक्षम होता है। इनके अलावा यह सूचनाओं को संचित, उसे ढूंढ, व्यवस्थित कर सकता है और अन्य मशीनों पर नियंत्रण भी कर सकता है।
Computer की परिभाषा से यह साफ होता है कि Computer बहुत सारे उपकरण से मिलकर बना है। जिसमें कुछ उपकरण का कार्य Computer User से Input लेना और Process करना, कुछ उपकरण का कार्य Computer User को Results के रुप में Output देना होता है। इसमें सूचनाओं को संचित करने के लिए भी कुछ उपकरण होते हैं। Computer के सभी उपकरण (Computer Parts) को नीचे विस्तार से बताया गया है।
कंप्यूटर का पूरा नाम
(Computer Full Form in Hindi)
Computer एक अंग्रेजी शब्द है। इसे हिंदी में संगणक कहा जाता है। यह अभिकलक यंत्र (Programmable Machine) भी है। इसलिए इसका अन्य नाम अभिकलित्र भी हैं। ये तो रहा Computer का हिंदी नाम। लेकिन क्या आपको पता है कि Computer का पूरा नाम क्या होता है। यानी Computer का Full Form क्या है?
अगर बात Computer के Full Form की करें। तब Computer अंग्रेजी के आठ अक्षरों से मिलकर बना है। प्रत्येक अक्षर के अर्थ को देखा जाए। तब Computer के उपयोग, विशेषता और कार्य आदि को समझ सकते हैं। वैसे भी ये सभी जानकारी नीचे विस्तार से बताया गया है।
* C- Commonly
* O- Operated
* M- Machine
* P- Particularly
* U- Used for
* T- Technical
* E- Education and
* R- Research
कंप्यूटर का अर्थ (Computer Meaning in Hindi)
Computer क्या है ये तो आप जान ही गए होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि Computer का क्या अर्थ होता है। वैसे तो Computer एक स्वचालित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है। लेकिन इसका उपयोग बहुत सारे कार्यों के लिए किया जाता है। जिसके कारण सभी लोग इसके अर्थ को अलग अलग बता सकते हैं। जैसे; जो व्यक्ति Computer से गणना करता है। वह इसका अर्थ एक गणक यंत्र के रुप में बताएगा। वहीं इसका उपयोग जानकारी को Store करने वाला व्यक्ति इसका अर्थ भंडारण यंत्र के रुप में बताएगा। इसी प्रकार लेखक या टाइपिस्ट से पूछने पर टाइप मशीन बताएगा। गेम खेलने वाले बालक गेमिंग मशीन बताएगा। ऑफिस में काम करने वाले व्यक्ति ऑफिस के काम जल्दी निपटाने वाला यंत्र बताएगा।
यानी Computer को किसी एक अर्थ से प्रस्तुत नहीं किया जा सकता है। लेकिन यहाँ हम इसके नाम से अर्थ निकालने की कोशिश करेंगे। Computer का Full Form “Commonly Operated Machine Particularly Used in Technical and Educational Research” होता है। जिसका हिंदी अर्थ “तकनीकी और शैक्षिक अनुसंधान में विशेष रूप से उपयोग की जाने वाली सामान्य रूप से संचालित मशीन” है। इसे गणक यंत्र, परिकलक या संगणक भी कहते हैं। इस नाम के आधार पर इसका अर्थ गणना करने वाला यंत्र होता है। Computer शब्द को लैटिन भाषा के Computare शब्द से आया है। जिसका अर्थ गणना करना ही होता है। इसीलिए Computer को परिकलक और संगणक आदि कहा जाता है।
कंप्यूटर का परिचय
(Computer Introduction in Hindi)
बहुत सारे लोग Computer को नहीं जानते होंगे। इसलिए यहाँ हम आपको Computer से परिचय करवाएंगे। ऐसे बहुत सारे लोग भी होंगे। जिन्होंने Computer का नाम तो सुना होगा। Computer क्या है ये भी जानते होंगे। लेकिन Really में Computer को नहीं देखें होंगे। ऐसे ही लोग गूगल पर Computer का चित्र खोजते रहते हैं। इसलिए ऊपर हमने Computer का चित्र दिखाया है। जिसे आप देखकर समझ सकते हैं कि एक Computer कैसा होता है। हालांकि Computer के प्रकार के अनुसार Computer का आकार और बनावट भी बदल जाता है। लेकिन यहाँ हमने मुल Computer जिसे Desctop कहते हैं को बताया है। इसमें एक मॉनिटर, सीपीयू, कीबोर्ड और माउस दिखता हैं। ये सभी अलग अलग होते हैं। इसे तार (Wire) के द्वारा एक दुसरे से जोड़ा जाता है।
Computer दो भाग सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर से मिलकर बना एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण होता है। Computer के जिस भाग को देख और छू सकते हैं। उसे हार्डवेयर कहते हैं। Computer के जिस भाग को देख या छू नहीं सकते हैं। उसे सॉफ्टवेयर कहते हैं। सॉफ्टवेयर निर्देशों का समूह या प्रोग्राम होते हैं। जो Computer के Storage Device में Stored होते हैं। इनका कार्य हार्डवेयर को मैनेज करना और हार्डवेयर को बताना हैं कि करना क्या है। Computer के हार्डवेयर भी बहुत सारे उपकरण से मिलकर बना होता है।
Computer के हार्डवेयर भाग (Parts) Computer के प्रकार पर भी निर्भर कर सकते हैं। लेकिन आमतौर पर Computer में एक कीबोर्ड, माउस, मॉनिटर, मदरबोर्ड, सीपीयू, रैम और रॉम आदि उपकरण होता है। Computer के सभी भाग (Computer all Parts) को मुख्य रुप से चार भागों में बांट दिया जाता है। जो कि निम्नलिखित है-
1 Input Device
2 Output Device
3 Storage Device
4 Processing Device
चलिए इन सभी को विस्तार से जानते हैं कि कौन से भाग में Computer हार्डवेयर का कौन सा उपकरण आता है।
1. Input Device
Computer User द्वारा Computer को निर्देश देने के लिए Computer के जिस उपकरण (Device) का इस्तेमाल किया जाता है। वो सभी उपकरण Input Device कहलाते हैं। जैसे; कीबोर्ड, माउस, माइक्रोफोन आदि।
2. Output Device
Computer User को Computer द्वारा परिणाम (Results) दिखाने या बताने के लिए Computer के जिस Device का इस्तेमाल किया जाता है। उसे Output Device कहते हैं। जैसे; मॉनिटर, स्पीकर, प्रिंटर आदि।
3. Storage Device
Computer का वह Device जो निर्देशों, सूचनाओं तथा आंकड़ो को स्टोर करता है। उसे Storage Device कहते हैं। Storage Device को सामान्य भाषा में मेमोरी के नाम से जाना जाता है। जैसे; Hard Disk Drive, DVD Drive आदि।
4. Processing Device
Computer User द्वारा Computer को दिए गए निर्देश का परिणाम तय करने के लिए Computer के जिस Device का उपयोग करता है। उसे Processing Device कहते हैं और इस क्रिया को Processing कहते हैं। Processing Device के अंतर्गत निम्न Device आते हैं। जैसे; सीपीयू, प्रोसेसर आदि।
कंप्यूटर के कार्य
(Functions of Computer in Hindi)
आपने Computer के उपयोगिता और विशेषता को जरूर पढ़ा होगा। जिसमें बताया जाता है कि Computer को कहाँ कहाँ उपयोग किया जाता है। इससे क्या क्या कर सकते हैं। लोगों को यह तो पता होता है कि Computer से क्या-क्या कर सकते हैं। लेकिन Computer के मूल कार्य बहुतो को पता नहीं होगा। आपके जानकारी के लिए बता दें कि Computer का सिर्फ चार मूल कार्य होता है। इसी के आधार पर Computer बहुत सारा काम करता हैं। चलिए Computer के मूल कार्यों को विस्तार से जानते हैं। Computer का मूल कार्य निम्नलिखित है।
1. डेटा संकलन (Data Collection)
2. डेटा संचयन (Data Storage)
3. डेटा संसाधन (Data Processing)
4. डेटा निर्गमन (Data Output)
इससे यह तो आप जान ही गये होंगे कि Computer की क्षमता क्या है और Computer क्या काम करता है। चलिए Computer के प्रत्येक कार्य के बारे में विस्तार से जानते हैं।
1. डेटा संकलन (Data Collection)
Computer का पहला और मुख्य कार्य Data Collection होता है। Computer परिणाम देने से पहले Data Collection करता है। जबतक इसे Data नहीं दिया जाएगा। तब तक यह कोई परिणाम नहीं देगा। Computer को Data देने के लिए Computer के Input Device का उपयोग किया जाता है।
2. डेटा संचयन (Data Storage)
जब Computer को कोई Data दिया जाता है। तब Computer उस Data को Store कर लेता है। जब Input Data का परिणाम प्राप्त होता है। तब उस परिणाम को भी Computer भविष्य के लिए Store कर सकता है। Computer Data Store करने के लिए Storage Device का उपयोग करता है।
3. डेटा संसाधन (Data Processing)
Computer का महत्वपूर्ण कार्य Processing है। Computer किसी भी परिणाम को देने से पहले Processing करता है। Processing के दौरान Input Data का उचित परिणाम प्राप्त होता है। Computer Data Processing करने के लिए Processor (CPU) का इस्तेमाल करता है।
4. डेटा निर्गमन (Data Output)
Data Output Computer का अंतिम कार्य है। जब Computer से परिणाम पाने के लिए कोई Data दिया जाता है। तब Computer उस Data का Process कर उचित परिणाम प्राप्त करता है। अब परिणाम को User को दिखाना या बताना भी तो होता है। User को परिणाम दिखाने या बताने के लिए Output Device का उपयोग किया जाता है।
कंप्यूटर कैसे काम करता है?
(How Computer Work in Hindi)
Computer क्या है ये तो आप लोग जान गये होंगे। Computer से परिचित भी हो गये होंगे। चलिए अब इसके कार्य पद्धति को समझते हैं। Computer हमारे द्वारा दिए गए निर्देश (Instructions) को समझ नहीं सकता है। क्योंकि हम Computer को हमारे Language (जैसे; हिंदी, अंग्रेज़ी, तेलुगु आदि) में निर्देश देते हैं। लेकिन Computer हमारे Language को नहीं समझता है। Computer एक मशीन है। इसलिए इसे सिर्फ Machine Language ही आती है। जो कि 0 और 1 के रुप में होता है। प्रत्येक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण 0 और 1 के रुप में ही कार्य करता है। जिसे Binary Digits कहते हैं। इसे ही आप मशीनों का मातृभाषा या Computer का प्राकृतिक भाषा कह सकते है। जिसमे 0 का मतलब Off यानी बंद और 1 का मतलब On यानी चालू से है। जिसे Binary Language भी कहते हैं। इस Language के अलावा Computer को कोई और Language नहीं आता है।
इसी Language के आधार पर Computer कार्य करता है। Computer में सभी कार्य Binary Digits के रुप में ही होता है। अगर आप Computer पर कुछ देख रहे हैं। जैसे; विडियो, इमेज आदि। तब ये भी Computer में Binary Digits के रुप में मौजूद है। लेकिन आप उसे किसी उपकरण की सहायता से अपने Language में देख और समझ सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उसे उस तरह से Program किया गया होता है। इसी प्रकार जो निर्देश हम Computer को Input Device की सहायता देते हैं। वो भी Computer में Binary Digits के रुप में जाता है। ये सभी कार्य Translator का होता है। जो हमारे Language को मशीनरी भाषा बदल देता है। हालांकि Computer को सीधे Binary Language के द्वारा निर्देश दिया जा सकता है।
लेकिन यह कार्य एक बहुत कठिन है। क्योंकि इसे सीखना, इसमें प्रोग्राम लिखना, परीक्षण करना और डिबगिंग करना कठिन और त्रुटिपूर्ण कार्य है। इसलिए समय के साथ बहुत सारी कृत्रिम Computer Language का अविष्कार हुआ। आज High Level Computer Language भी बन चुका है। जिसकी सहायता से Computer को निर्देश देना आसान होता है। क्योंकि यह Language आम English Word के समान होता है। Computer को कार्य करने के लिए Software की आवश्यकता होती है। जो कि Computer Language से ही बनाया जाता है। Computer को कार्य करने के लिए क्रमशः Input Device, Storage Device, Processing Device और अंत में Output Device की आवश्यकता होती है। Input Device से निर्देश प्राप्त करता है, Storage Device से निर्देश को Store करता है, Processing Device से निर्देश को Process करता है और अंत में Output Device से निर्देश का परिणाम Provide कराता है।
कंप्यूटर कैसे चलाते हैं?
(How to Operate Computer in Hindi)
सबसे पहले Computer को कार्य करने लायक बनाने के लिए Computer प्रोग्राम में निर्देश दिया जाता है। इसी निर्देश के आधार पर Computer कार्य करता है। Computer प्रोग्राम में निर्देश देने के लिए खास भाषा का उपयोग किया जाता है। जिसे कंप्यूटर भाषा (Computer Language) कहा जाता है। इसे प्रोग्रामिंग लैंग्वेज भी कहते हैं। इसके बाद Computer कार्य करने लायक बनता है। अब इस Computer को एक सामान्य व्यक्ति भी संचालित कर सकता है। Computer को संचालित करने के लिए तीन प्रक्रिया (Three Process) से गुजरना होता है। पहला Input, दूसरा Processing और अंत में Output होता है। चलिए तीनों Steps को विस्तार से जानते हैं।
1. Input
यह Computer संचालित करने की पहली प्रक्रिया है। पहली प्रक्रिया में Computer को निर्देश देना होता है। जिसे Input कहते हैं। आप Computer को Input के रुप में किसी भी प्रकार का आंकड़ा दे सकते हैं। लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि आप जो आंकड़ा देंगे। Computer उसी के लिए कार्य करेगा। Computer को Input देने के लिए Input Device का उपयोग किया जाता है। जैसे; कीबोर्ड, माउस, माइक्रोफोन आदि।
2. Processing
Computer संचालित करने का यह दूसरा प्रक्रिया होता है। इस प्रक्रिया में Computer निर्देश का परिणाम प्राप्त करने के लिए Process करता है। जिसे Processing कहते हैं। यानी Processing में आपको कुछ भी नहीं करना होता है। यह कार्य Computer के CPU का होता है। यही वह उपकरण होता है। जो प्रत्येक निर्देश का परिणाम तय करता है।
3. Output
Computer संचालित करने का यह अंतिम प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया में निर्देश को Process कर के परिणाम दिखाया या बताया जाता है। जिसे Output कहते हैं। Computer प्रत्येक निर्देश का Output, Output Device के द्वारा दिखाता या बताता है। जैसे; मॉनिटर, स्पीकर, प्रिंटर आदि।
एक उदाहरण से इसके प्रक्रिया को समझने की कोशिश करते हैं। जैसे; आप Computer को On करना चाहते हैं। तब सबसे पहले Computer On करने वाले बटन को दबाना होता है। जब आप Computer On करने वाली बटन को दबाते हैं। तब यह Computer को Input के रुप में प्राप्त होता है। Computer इस Input को CPU से Process कर के Output (परिणाम) के रुप में Computer On कर के दे देता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें